सांगोद: ईदलपुरा गांव में कीचड़ देखकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
Sangod, Kota | Jun 23, 2026 सांगोद उपखंड क्षेत्र के ईदलपुरा गांव में दौरे के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का सख्त रुख देखने को मिला है। गांव में फैली अव्यवस्था को देखकर मंत्री नागर ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, जलभराव और पानी निकासी की समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री नागर पहले भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे चुके थे।