खगड़िया: मारर गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
खगड़िया जिले के मारर गांव में गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मारर गांव निवासी श्रीराम महतो की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करने पर पुलिस और महिला के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान मीरा देवी गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें