दमोह के सरदार पटेल स्कूल की तीन नाबालिग छात्राएँ शनिवार को लापता हो गई थीं, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए सीएसपी एच.आर. पांडे और TI मनीष कुमार के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 150 से अधिक CCTV फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से छात्राओं को सागर के मकरोनिया चौराहे से बरामद किया गया। SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया।