गुरारू: गुरारू में ग्राम रक्षा दल का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Guraru, Gaya | Mar 28, 2026 प्रखंड के सर्वोदय विद्या मंदिर मैदान में ग्राम रक्षा दल का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम रक्षा दल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार राय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर गया जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव प्रसाद राजू, कोंची पंचायत की मुखिया अंजली कुमारी आदि थे।