देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ,अप्रत्याशित भीड़ श्रद्धालु हुए परेशान
श्रावणी मेला की 13वे दिन मंगलवार को बाबा मंदिर में शीघ्र दर्शन के दौरान व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई सुबह करीब 5:00 से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरदार पंडा लेन से लेकर सुविधा भवन के पीछे तक कतार में खड़े हो गए और देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई जिससे रास्ता पूरी तरह जाम हो गया और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा