बांधवगढ़: संदिग्ध मौत: हत्या का मामला दर्ज, पति पर केस, महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमड़ी के भर्री टोला में एक महिला की संदिग्ध मौत अब हत्या के मामले में बदल गई है। 40 वर्षीय आदिवासी महिला सिल्ला बाई का शव रविवार सुबह उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में पहले मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति नरेश बैगा को गिफ्तार किया