जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद के तहत 12 गौवंश के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत मनोरा चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नग गौवंश को मुक्त कराया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को 20 अप्रैल की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम बड़ा टेम्पु के लेटे झरिया नाला के पास पगडंडी रास्ते से गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड ले जा रहा है। सूच