मानसी: मानसी में गांधी जी के शहीद दिवस पर बिचार गोष्ठी आयोजित
Mansi, Khagaria | Jan 30, 2024 देश बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले, गांधी जी के वास्ते, शहीदे भगत सिंह के रास्ते, नारों के साथ महात्मा गांधी का 76 वां शहादत दिवस मानसी में मनाया गया। इस अवसर पर गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।