मैहर: प्र.ग्रा.सड़क योजना के तहत 13 जुलाई 2026 को सतना एवं मैहर जिले में प्रस्तावित सभी काम न करने ठेकेदारों ने लिया निर्णय।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 13 जुलाई 2026 को सतना एवं मैहर जिले में प्रस्तावित सभी निविदाओं के सामूहिक बहिष्कार का निर्णय सतना जिला संविदाकार संघ ने लिया है।संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह परिहार ने बताया कि यह निर्णय संगठन की सहमति से लिया गया है। उन्होंने जिले के सभी संविदाकारों से एकजुटता बनाए रखते हुए सहयोग करने की अपील।