नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय चमरिया में चोरी की घटना सामने आई है। इंचार्ज अध्यापिका नूतन तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात चोर कक्षा का कुंडा तोड़कर पानी की मोटर चोरी कर ले गया। सुबह स्कूल पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है।