जौनपुर: 11 साल बाद भी मेडिकल कॉलेज में IPD शुरू नहीं हुआ, मरीज परेशान
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्दीकपुर में 11 साल बाद भी इनडोर पेशेंट विभाग (IPD) की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। भवन निर्माण अधूरा होने और हैंडओवर में देरी के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं, फिर भी केवल ओपीडी सेवाएं ही संचालित हो रही हैं