सागर नगर: सागर कृषि उपज मंडी के बाहर किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, सड़क के दोनों और वाहनों की लगी लंबी कतारें
सागर कृषि उपज मंडी के बाहर सोमवार को किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दरअसल, सोमवार को मंडी में गेहूं की बंपर आवक हुई। भारी आवक को देखते हुए व्यापारियों ने अनाज के दाम गिरा दिए और मनमर्जी से भाव लगाने लगे। इस वजह से किसान नाराज हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया।