दमोह: अंबेडकर नगर में 'जय बापू जय भीम जय संविधान' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता हुई
Damoh, Damoh | Jan 22, 2025 दमोह आज बुधवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस संबद्ध में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक राहुल जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महू के आंबेडकर नगर में जय बापू जय, जय भीम, जय संविधान के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी शामिल होंगे।