जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव अलीपुर में मामल विवाद के चलते दो पक्षों के बीच देर रात हुई मारपीट, तीन व्यक्ति घायल
भोपा क्षेत्र के गांव अलीपुर में देर रात्रि बृहस्पतिवार लगभग 11:00 बजे के आसपास उस समय दो पक्षों में मारपीट का मामला देखने को मिला, जब खेत में सिंचाई करने गए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते-देखते मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से तीन लोग घायल हुए जिनका नाम खुशनसीब शादाब और मुजफ्फर बताया जा रहा है, घायलों को कराया गया इलाज के लिए भर्ती।