हंडिया: पुरानी रंजिश के चलते दंपती से की गई मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर
उतराव थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दंपती की पिटाई कर दी। घटना में मोहम्मद नौशाद और रेहाना बेगम घायल हो गए। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। मामले में चांदनी ने उतराव थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार 05 बजे घटना की जानकारी सामने आई।