गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पैदल चल रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Gumla, Gumla | Apr 14, 2026 शहर के पालकोट रोड स्थित रोटरी क्लब के पास सोमवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात सरना टोली निवासी 34 वर्षीय पंचू खड़िया खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर सड़क पर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।