भरथना: भरथना के बाजपेई नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया
कस्बा भरथना के आजाद रोड स्थित बाजपेयी नगर में बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी,गैस चूल्हा सहित हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया।घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पीड़ित सुधीर कुमार चौरसिया ने बुधवार देरशाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर दी।