संतकबीरनगर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी अभिषेक यादव को बनौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को तत्काल जेल भेजा गया। पीड़िता द्वारा प्रार्थना पत्र दर्ज कराया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई जारी है।