नरेला: 50,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार, 1.75 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने थाना रणहोला के 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में 50,000 रुपये का इनामी अपराधी और मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS और मारपीट समेत 4 पूर्व मुकदमे दर्ज हैं।