धमतरी: धमतरी में देसी कट्टा लेकर घूम रहे आदतन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि आदतन बदमाश रवि नायक उर्फ भूरी अपने पास देसी कट्टा पिस्टल लेकर आमा तालाब रोड में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ। जिसके पास पिस्टल को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला।