सिसई: आरंगी के पास ऑटो की टक्कर से महिला घायल, सिसई के रेफरल अस्पताल में भर्ती
Sisai, Gumla | Dec 9, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी 35 वर्षीय जसीन्ता उरांईन को सोमवार शाम 7:30 के आसपास अरंगी के पास एक ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायलहो गई। इसके बाद ग्रामीणों के मदद से उसे रेफरल अस्पताल सिसई में इलाज के लिए लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि महिला मेहमानी गई हुई थी और जब वह लौट रही थी उसी समय यह घटना घटी।