अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और चर्चित गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह ने शनिवार को पटना स्थित टेक्नोलॉजी भवन में बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 6 बजे दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिए।