मंगलवार को करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली उपार्जन समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। कलेक्टर ने स्वीकृति पत्रक शीघ्र तैयार कर किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने कहा।