नकुड: कलसी में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग
तीतरो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कलसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग तेजी से खेत के एक हिस्से में फैल गई, जिससे खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया