बांसवाड़ा: नाहरपुरा गांव में सड़क हादसे के बाद मानवता शर्मसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, MGH
परिजनों ने बताया कि गौतम पुत्र चमना निवासी पिथापुरा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। परिजनों ने बताया कि गौतम अपनी बाइक से नाहरपुरा गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौतम सड़क पर गिर गया और लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई।