मेरठ: हापुड़ अड्डे पर बुजुर्ग महिला से बदमाश ने लूटे कानो के कुंडल,भीड़ ने बदमाश को दबोच की जमकर पिटाई
Meerut, Meerut | Jul 9, 2024 थाना कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ अड्डे पर एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला से कानो के कुंडल लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जैसे ही मौके से फरार होने लगा, उसको भीड़ ने दबोच लिया और बदमाश की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बदमाश को छुड़ा हिरासत में लिया और थाने ले आई। बदमाश से लूटे गए कानों के कुंडल भी बरामद हुए है।