मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की सिर में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या,हत्या कर पति फरार
Meerut, Meerut | Jul 9, 2024 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम मजदूरी करता है। मौसम की शादी लगभग 10 साल पूर्व फरजाना से हुई थी। पुलिस के अनुसार दंपति में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।