मेरठ: परतापुर क्षेत्र में गौकशी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा,गौकशी कर खेत मे डाले अवशेष
Meerut, Meerut | Jul 9, 2024 देर रात परतापुर थाना क्षेत्र में गोकशों ने कई खेतों में गौकशी की घटना को अंजाम दिया। सुबह खेतों में गौ अवशेष बरामद होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है।वहीं, पेड़ से एक रस्सी भी बंधी हुई मिली।