औरैया: शहर के पुराने नुमाइश मैदान के समीप पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष, बोले- जहां व्यापारी काबिज हैं, वे वहीं रहेंगे
शनिवार को दोपहर 12 बजे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता संजय गेट स्थित व्यापारियों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने कहा कि उनकी जिलाधिकारी से बात हो गई है और सहमति बनी है। अब व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी जहां पर काबिज है वह वहीं पर काबिज रहेगा।