औरैया: पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी अंक पत्र लगाने वाले मैनपुरी निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया, मुकदमा दर्ज
औरैया शहर के पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी अंक पत्र लगाने वाला मैनपुरी जनपद निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है। और यह कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खबर के संबंध में बताया गया है कि अभिलेखों की जांच की कार्यवाही के दौरान आरोपी पकड़ा गया है।