औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र में ट्रक एवं बाइक की भिड़ंत में युवक की हुई मौत, सीओ ने दी जानकारी
फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक एवं बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत होने के संबंध में सीओ भरत पासवान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे ट्रक एवं बाइक में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें एक की मौत हो गई जब दूसरे को रेफर किया गया है। बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।