धमतरी: लीलर में 50 साल के व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करेठा निवासी महेंद्र नेताम करीब साल भर से ग्राम लीलर में रह रहा था। जिसने सोमवार की शाम घर में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है।