मथुरा: जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व पर मथुरा की जेल में एक ऐसी भी बहन थी जो खुद अपने भाई के साथ जेल में कैद थी जिस पर जिला कारागार प्रशासन ने दोनों भाई बहनों की मुलाकात कराई तो भाई बहन भावुक हो गए बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और माथे पर तिलक कर घेवर खिलाया इसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखों से भी आंसू झलक पड़े