कानपुर: ओम नगर फजलगंज में कम नंबर आने पर एक छात्र ने की आत्महत्या
ओम नगर फजलगंज में इंटर पास आउट छात्रा ने उम्मीद से कम नंबर आने के चलते सुसाइड कर लिया। रिजल्ट आने के बाद छात्रा बेहद परेशान और अवसाद में थी। परिजनों ने सोमवार 3 बजे बताया किछात्रा की तैयारी 90 फीसदी से ऊपर अंकों की थी, लेकिन उसके महज 79 प्रतिशत ही अंक आए थे। इस वजह से उसने सुसाइड किया है। फजलगंज थाने की पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।