सदर: गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत, NDRF ने शव किया बरामद
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2026 *गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, NDRF ने शव किया बरामद* वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और घंटों चले सर्च अभियान के बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।