रामपुर: मोहम्मद मुस्तफा हुसैन ने सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा, सरकार से कार्रवाई की मांग की
Rampur, Rampur | Jul 28, 2025 रामपुर में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्तफा ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना के द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मौलाना के बयान की निंदा की है। साथ ही सरकार से कार्रवाई की मांग की, और समाज के लोगों से कहा कि ऐसे मौलानाओं का तो बहिष्कार होना चाहिए, यह बात उन्होंने सोमवार की शाम 6:00 बजे मीडिया को भेजे एक प्रेस नोट के माध्यम से कही है