रामपुर: सोमवार को जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने हेपेटाइटिस बी और सी के इलाज के लिए आरएनए मशीन का उद्घाटन किया
Rampur, Rampur | Jul 28, 2025 सोमवार को शाम चार बजे के आसपास विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ज़िला अस्पताल ने हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों के लिए एक नई उपचार सुविधा का उदघाटन किया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी. के. वर्मा ने आरएनए मशीन का उद्घाटन किया, जिससे अब रामपुर के मरीजों को इलाज के लिए मेरठ जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह नई सुविधा 24 घंटे में 24 मरीजों की जांच करेगी।