मिलक: रामपुर: पूर्वी धनीली गांव के पास बस का इंतजार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
Milak, Rampur | Jul 28, 2025 तेज़ रफ्तार रोडवेज बस ने एक युवक को उस वक़्त टक्कर मार दी जब युवक बस का इंतजार कर रहा था। घटना रविवार की दोपहर 12:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी मिलक कोतवाली कोतवाल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। बस चालक फरार है। गांव के प्रधान ने घटना की जानकारी दी है।