गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध क्षेत्र हुआ नक्सल मुक्त, हथियार और IED बरामद करने के लिए चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन
गया के इमामगंज, डुमरिया, बाराचट्टी सहित पूरे मगध क्षेत्र को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद भी सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। बिहार पुलिस और सीआरपीएफ जंगलों व पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक सामग्री और आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर रहे हैं।