भभुआ: पनगईया गांव से लापता हुए दो किशोरों के मामले में केस था दर्ज, दोनों के घर लौटने पर पुलिस ने कराया मेडिकल
Bhabua, Kaimur | Jun 10, 2025 पनगईया गांव से लापता हुए दो किशोर मामले में सोनहन थाना मे केस दर्ज था। मंगलवार को 1 बजे सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि 28 मई 2025 को पनगईया गांव अपने घर से दो किशोर लापता हो गया। दोनों मे आनंद बिंद के 13 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार एवं हरहंगी बिंद के 14 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार बताया गया था। मामले में परिजनों द्वारा सोनहन थाना पर आवेदन दिया गया था।