भभुआ: खैरा मचियाव में श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ कथा के अंतिम दिन रासलीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही भीड़
Bhabua, Kaimur | Jun 9, 2025 खैरा मचियाव में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ कथा के अंतिम दिन सोमवार की शाम रासलीला का आयोजन किया गया। जहां रासलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ रही ।जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं ने बताया रासलीला के साथ कथा का समापन हुआ है। आयोजित महायज्ञ 11 जून को भंडारा के साथ संपन्न होगा। जिसमें हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।