जहानाबाद: जहानाबाद पहुंचे CRPF IG राज कुमार सिंह, बोले- दोबारा न हो नक्सलवाद का जन्म
जहानाबाद: नक्सलवाद मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे सीआरपीएफ के आईजी राज कुमार सिंह ने कहा कि देश में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और अब यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि दोबारा नक्सलवाद का जन्म न हो। उन्होंने जागरूकता, विकास और जनसहभागिता को स्थायी शांति का आधार बताते हुए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।