छतरपुर नगर: छतरपुर में मीटर वाचकों का खून से पत्र लिखकर विरोध, 3 माह से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी
छतरपुर के सटई रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मीटर वाचकों ने भीषण गर्मी में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे धरना देकर अनोखा विरोध जताया। तीन माह से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर रोजगार की मांग उठाई और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन करेंगे। वहीं भर्ती प्रक्रिया में पैसों के लेन-देन के आरोप लगाए गए हैं।