चास: माराफारी में बकरे की चोरी का विरोध भारी पड़ा: जंगल में बेरहमी से पीटा, अधमरी हालत में छोड़ा
Chas, Bokaro | Jun 13, 2026 बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में बकरे की चोरी का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला शनिवार को सामने आया है।समय साढ़े बारह बजे बताया गया कि एलएच निवासी सीबू शरण ने आरोप लगाया कि उनके परिचित ने उनका बकरा चुरा लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने खाने-पीने के बहाने उन्हें जंगल बुलाया।