झालरापाटन: देवनारायण जयंती पर झालरापाटन शहर में गुर्जर समाज ने कई कार्यक्रम किए आयोजित, निकाली शोभायात्रा
झालरापाटन में गुर्जर समाज ने भगवान देवनारायण जन्मोत्सव पर गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए, सुबह करीब 11:00 बजे लंका दरवाजा से शोभा यात्रा निकाली गई। जो गुर्जर मोहल्ला,सेठों का चौराहा, स्वर्ण पथ, नगर पालिका होते हुए द्वारकाधीश प्रांगण पहुंची, जहां पर गोमती सागर तालाब से महिलाओं ने कलश भरे, इसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई देवनारायण मंदिर पहुंची।