फतुहा: गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए कृपाल टोला मुख्य मार्ग पर 9 महीने से खोदा गया गडढा, बना मौत का कुआं।
Fatwah, Patna | Jul 1, 2026 कृपाल टोला मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा 9 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं भरा गया है। जिससे यह गड्ढा आम लोगों के लिए मौत का कुआं बना हुआ है। आए दिन दुर्घटना होती है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। जल्द ही गड्ढा भरने की मांग किया है। गेल ऑफ इंडिया के द्वारा पाइपलाइन बिछाया गया है।