जींद: हरियाणा सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों का तुरंत करे समाधान-राजबीर शर्मा, प्रदेश महासचिव
Jind, Jind | Feb 28, 2024 हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव राजबीर शर्मा ने आज बुधवार को जींद में स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ओपीएस को तुरंत बहाल किया जाए,चालक व परिचालकों की ओवर टाइम पॉलिसी सही ढंग से बनाई जाए, कर्मचारियों के बकाया बोनस व एसीपी को तुरंत जारी किया जाए।