जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार दिन में करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत में बताया कि होली के अवसर पर उन्होंने निधरिया स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचकर बच्चियों के साथ त्योहार मनाया। डीएम ने कहा कि उन्होंने बच्चियों को अपने हाथों से गोझिया खिलाई और नए कपड़े वितरित किए। उन्होंने बताया कि बालिका गृह में 111 बच्चियां रह रही हैं, जिनके भोजन, आवास और शिक्षा