कैराना: कैराना में नवाब दरवाजे के पास दुकान का शटर फाड़कर लगभग ₹10,000 की चोरी, पुलिस ने किया मौका-मुआयना
कैराना नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी फरमान की नवाब दरवाजे के पास फरमान प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे फरमान ने बताया कि गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर फाड़कर गल्ले में रखे लगभग दस हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के संबंध में उसने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।