चित्रकूट के मानिकपुर पाठा क्षेत्र में हर घर नल योजना से गांवों की तस्वीर बदल रही है। केकरामार, रानीपुर कुबरी, ऐलहा बढ़ेया, गोपीपुर व टीकुरी गांवों में अब घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार भारती ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि 68 में से 60 गांवों में जलापूर्ति शुरू हो चुकी है।